{"_id":"69bc02b2271b3d4bc900e2bb","slug":"drizzle-amid-heavy-clouds-is-increasing-farmers-concerns-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-152458-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घने बादलों के बीच बूंदाबांदी बढ़ा रही किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घने बादलों के बीच बूंदाबांदी बढ़ा रही किसानों की चिंता
Thu, 19 Mar 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में बदलाव से गर्मी से मिली राहत, किसानों को फसलों के नुकसान का डर
लक्सर। मौसम में आए बदलाव ने लोगों को तेजी से बढ़ रही गर्मी से राहत दिलाई है। लेकिन आसमान में छाए घने बादलों और बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज बारिश होने से किसानों को गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की चिंता सता रही है। तेजी से बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम का बदला मिजाज लोगों को राहत दे रहा है। सप्ताह की शुरूआत में हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। हवाएं चलने और बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। लेकिन मौसम का यह बदलाव किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। हाल ही में तेज हवाओं के साथ बारिश से क्षेत्र में कई स्थानों पर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। अब दोबारा मौसम बदलने से किसानो को एक बार फिर फसल के नुकसान का डर सताने लगा है। स्थानीय किसान राकेश कुमार, कृष्णा, रविंद्र सैनी, राहुल ने बताया कि खेतों में सरसों की फसल तैयार है। गेहूं की फसल भी तैयार होने लगी है। ऐसे में बारिश और तेज हवा चलने से फसल के गिरने का खतरा है। इससे पैदावार पर असर पड़ेगा।