फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Driver dies after tractor overturns

ट्रैक्टर पलटने से चालक की नीचे दबकर मौत

Sun, 13 Jun 2021 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after tractor overturns
खानपुर। मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसके शव को गांव ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पुलिस लौट आई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दाबकी गांव निवासी श्यामवीर (48) रविवार को सहीपुर गांव के जंगल के पास अपने खेत में काम कर रहे थे। कुछ दूरी पर ही सिकंदरपुर गांव निवासी एक किसान भी ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी भर रहा था। मिट्टी भरकर किसान ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सोलानी नदी के तटबंध पर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने पर ट्रैक्टर चढ़ नहीं पाया। इस पर वह श्यामवीर के पास पहुंचा और मदद करने की बात कही। मदद के लिए पहुंचे श्यामवीर ट्रैक्टर को तटबंध पर चढ़ाने लगे। इस बीच ट्रैक्टर चढ़ने के बजाय अनियंत्रित होकर पलट गया और श्यामवीर नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर को सीधा कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। वहीं, गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा गांव पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed