{"_id":"6a98664c0cf1dcfce50bf154","slug":"people-face-increased-difficulties-due-to-damaged-roads-following-adb-work-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1057002-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: एडीबी के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों से लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: एडीबी के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों से लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीबी परियोजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के बाद शहर की कई सड़कें और गलियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। गड्ढों और उखड़ी सड़कों के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर मलबा पड़ा होने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। लोगों की समस्या को देखते हुए उत्तराखंड जल संस्थान गंगा की ओर से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढों की भराई का काम कराया जा रहा है।
सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य का जायजा लिया है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को काम में तेजी लाने और सड़क को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की टीमें चिह्नित स्थानों पर मलबा हटाने, गड्ढों की भराई और सड़क दुरूस्त करने का काम कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से परेशानी और बढ़ जाती है।
पैदल चलने वालों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण कई जगह सीवर चोक की समस्या पैदा होने लगी है। सहायक अभियंता ने बताया कि डी-वाटरिंग, सीवेज सक्शन और जेटिंग मशीनों समेत अन्य संसाधनों से जल निकासी और सीवर व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।