{"_id":"68f3dda770aea9c3f604f6c1","slug":"dream-of-bjp-office-building-fulfilled-after-ten-years-roorkee-news-c-5-1-drn1027-815226-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दस साल बाद पूरा हुआ भाजपा कार्यालय के भवन का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दस साल बाद पूरा हुआ भाजपा कार्यालय के भवन का सपना
विज्ञापन
संबोधित करते सीएम।
आखिरकार 10 साल बाद भाजपा के भव्य कार्यालय का सपना हो गया। इसका लोकार्पण शनिवार को सीएम ने किया। बताया जा रहा है कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कार्यालय है। तीन मंजिला भवन में विभिन्न मोर्चाें के भी कार्यालय हैं।
2016 में इस कार्यालय के लिए उस समय भूमि खरीदी गई थी जब संगठन की दृष्टि से रुड़की और हरिद्वार जिले थे। बाद में एक जिला कर दिया गया था तब इसका निर्माण अधर में लटक गया। 2023 में फिर से दो जिले बने और इसमें रुड़की का जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को बनाया गया। उनके कार्यकाल में इसका निर्माण शुरू किया गया।
दिल्ली रोड पर बने भाजपा के जिला कार्यालय के भवन में भूतल पर पार्किंग हैं। इसके बाद प्रथम तल पर जिलाध्यक्ष समेत विभिन्न मोर्चों जैसे महिला, युवा, ओबीसी आदि के जिलाध्यक्षों के कार्यालय हैं। इसके अलावा तीसरी मंजिल पर बड़ा सभाकक्ष और अतिथि कक्ष आदि निर्मित किए गए हैं। इसे लेकर भाजपाई काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा का यह कार्यालय जिला हरिद्वार की 6 विधानसभाओं की ऊर्जा का केंद्र बनेगा। इतना ही नहीं यहां से किसान मजदूर और आमजन की समस्याओं के समाधान एवं सेवा के लिए बड़ा आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह भवन भाजपा के विचारों का भी केंद्र बनेगा।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा यह कार्यालय जिला रुड़की के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द, सांसद डाॅ. कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष डाॅ. मधु सिंह, अक्षय प्रताप सिंह एवं सागर गोयल, दिनेश कौशिक, चौधरी राजेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।