{"_id":"6a11eccefbc26be2b604ac7e","slug":"dog-beaten-to-death-fir-registered-against-seven-roorkee-news-c-5-1-drn1027-978915-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कुत्ते को पीटकर मार डाला, सात पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कुत्ते को पीटकर मार डाला, सात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक लावारिस कुत्ते को पीटकर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में घटना पर नाराजगी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सात से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी आरती शर्मा समेत कई पशु प्रेमियों ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की ओर से आक्रामक या रेबीज से संक्रमित कुत्तों को नियंत्रित करने संबंधी दिए गए आदेश का कुछ लोग गलत अर्थ निकाल रहे हैं। इसका दुरुपयोग कर बेजुबान जानवरों को मार रहे हैं।
तहरीर में आरोप लगाया गया कि राजेंद्र नगर गली नंबर आठ में कुछ लोगों ने मिलकर एक लावारिस कुत्ते को बेरहमी से पीटकर मार डाला। इतना ही नहीं अन्य कुत्तों को भी इलाके से दूर फेंक दिया गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में रोष फैल गया। महिला ने वेदप्रकाश, रोहित, प्रेम सिंह, ऋषिपाल सिंह, शिवकुमार, जोगेंद्र कुमार और सुमित शर्मा समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।