फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute deepens between councilor and councilor husband

पार्षद और पार्षद पति के बीच विवाद गहराया

Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dispute deepens between councilor and councilor husband
विधायक देशराज कर्णवाल के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाने वाले पार्षद और पार्षद पति के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पार्षद पति ने पार्षद पर झूठा आरोप लगाने और छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कई पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

रविवार को विधायक कैंप कार्यालय में पार्षद मनोज कुमार और पार्षद पति दिनेश चंद जोशी में विवाद हो गया था। मनोज कुमार ने दिनेश जोशी पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने और विधायक देशराज कर्णवाल के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। सोमवार को पार्षद पति दिनेश जोशी ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर मनोज कुमार के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं और उन्होंने विधायक के लिए कोई जातिसूचक शब्द नहीं कहे हैं। आरोप लगाया कि पार्षद मनोज कुमार ने उनकी छवि धूमिल की है और उनसे जान का खतरा है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed