{"_id":"5db8826a8ebc3e016c13ba7e","slug":"did-not-give-alcohol-for-less-money-gave-the-bike-a-blow-roorkee-news-drn324352356","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे युवक ने सेल्समैन की बाइक फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे युवक ने सेल्समैन की बाइक फूंकी
विज्ञापन
रुड़की। कम पैसे में शराब देने से इनकार करने पर युवक ने सेल्समैन की बाइक को आग के हवाले कर दिया। सेल्समैन और अन्य लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक का पिछला हिस्सा जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो युवक की हरकत नजर आई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मलकपुर चुंगी पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। यहां डेलना निवासी संजय चौधरी और महक सिंह सेल्समैन हैं। बताया जाता है कि सोमवार रात एक युवक शराब लेने पहुंचा, लेकिन पैसे कम होने पर सेल्समैन ने शराब देने से इनकार कर दिया। रात दस बजे ठेका बंद कर सेल्समैन दुकान के अंदर कैश गिनती कर रहे थे। इस बीच युवक ठेके के बाहर पहुंचा और बाइक की टंकी का पाइप निकालकर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। इसके बाद युवक फरार हो गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने बाइक जलते देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर सेल्समैन ने दुकान का शटर खोलकर देखा तो होश उड़ गए। अपनी बाइक जलती देख सेल्समैन बाहर आए और किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक बाइक का पिछला हिस्सा जल चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में एक युवक आग लगाते दिख रहा है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।