फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration of women for not getting ration

Roorkee News: राशन न मिलने पर महिलाओं का प्रदर्शन

Sat, 05 Aug 2023 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of women for not getting ration
सीमली मोहल्ले की सैकड़ों महिलाओं ने बाढ़ आपदा के दौरान राशन न मिलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पर राशन दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को सीमली मोहल्ले की सैकड़ों महिलाएं तहसील मुख्यालय पर पहुंचीं। महिला ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। महिला ने कहा कि उनके पति मजदूरी करते हैं। इसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और खाने के राशन की परेशानी हो रही है। महिलाओं ने राशन दिलाए जाने की मांग की। इसके बाद महिलाएं एसडीएम कार्यालय पर पहुंची लेकिन एसडीएम नहीं मिले। इस पर महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर बने बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों को राशन न मिलने की जानकारी दी। इस पर कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी एसडीएम को दी जाएगी। इस मौके पर सुजीता, रीता, नलिनी, मंजू, रचना, मोनिका शर्मा, संतोष, नसीमा, इंदू, रुक्मिणी, सुषमा, पूजा, आंजना मौजूद रहे। उधर, एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि हल्का लेखपाल से सर्वे कराकर राशन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed