{"_id":"6a2af8ac7ed59ce67b0b941f","slug":"demand-for-urea-increased-iffco-sent-additional-demand-to-the-headquarters-roorkee-news-c-5-1-drn1027-993515-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: यूरिया की मांग बढ़ी, इफको ने मुख्यालय को भेजी अतिरिक्त डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: यूरिया की मांग बढ़ी, इफको ने मुख्यालय को भेजी अतिरिक्त डिमांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल मंडल में किसानों की जरूरतों को देखते हुए इफको ने यूरिया की अतिरिक्त मांग मुख्यालय को भेजी है। गर्मी के मौसम में बोई जाने वाली फसलों के लिए यूरिया की आवश्यकता बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए इफको भी उर्वरक आपूर्ति को लेकर सतर्क हो गया है।
गढ़वाल मंडल के लिए अगले सप्ताह लगभग 2680 मीट्रिक टन यूरिया मिलने की संभावना है। यह खेप पहुंचने के बाद सहकारी समितियों और अधिकृत बिक्री केंद्रों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में क्षेत्र में यूरिया की मांग बढ़ रही है और इसे ध्यान में रखते हुए समय रहते अतिरिक्त डिमांड भेज दी गई है। इफको के फील्ड अधिकारी विनोद जोशी ने बताया कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय को मांग भेजी गई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध और आपूर्ति पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को देखते हुए अग्रिम तैयारी की जा रही है। अगले सप्ताह यूरिया की खेप मिलने के बाद किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।