फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree in Gopalpur

Roorkee News: गोपालपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 25 Jan 2026 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree in Gopalpur
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में शुक्रवार सुबह 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। उसकी पहचान सौरभ कुमार निवासी ग्राम कृष्णी, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सौरभ कुछ समय से अपने मामा ललित के घर गोपालपुर में रह रहा था और हलवाई का कार्य करता था। मृतक के मामा ललित ने पुलिस को बताया कि सौरभ कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान नजर आ रहा था। बृहस्पतिवार शाम वह बिना किसी को बताए घर से चला गया था।
विज्ञापन


परिजनों की ओर से उसकी काफी तलाश की गई लेकिन सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह यूपीसीएल के कर्मचारियों ने सबसे पहले युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। कार्यकारी कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed