फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   dead body of a boy found hanging on tree

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Fri, 06 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 06 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
देहरादून की त्यूणी तहसील क्षेत्र के युवक ने रुड़की में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि युवक ने आखिरी बार मोबाइल में जानू नाम से सेव नंबर पर कॉल की थी। उसके त्यूणी क्षेत्र में एक युवती से प्रेम संबंध की बात भी सामने आई है। लिहाजा पुलिस प्रेम संबंध के चलते खुदकुशी का मामला मान रही है।
विज्ञापन

देहरादून त्यूणी तहसील के चौसल गांव निवासी गयार सिंह का परिवार कुछ दिन से यहां रुड़की में रहीमपुर क्षेत्र में रहता है। उनका बेटा त्रिलोक बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकला था। बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रहे छात्रों ने कुछ दूरी पर पेड़ से लटका शव देखा तो सन्न रह गए। राहगीर जमा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। गंगनहर कोतवाली से एसएसआई अमर चंद्र शर्मा ने शव की शिनाख्त 25 वर्षीय त्रिलोक के रूप में कराई। 
विज्ञापन

उन्होंने त्रिलोक का मोबाइल चेक किया तो रात के समय आखिरी कॉल जानू नाम से सेव नंबर पर पाई गई। एसएसआई ने उस नंबर पर बात की तो त्यूणी क्षेत्र की एक युवती से बात हुई। हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, मगर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का केस मान रही है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर कैफे चलाता था त्रिलोक
त्रिलोक के चाचा का परिवार भी रहीमपुर में पड़ोस में ही रहता था। उसने अपने चाचा के बेटे के साथ एक साइबर कैफे खोला हुआ था। रात के समय उसके घर न लौटने पर परिजनों ने अंदाजा लगाया कि त्रिलोक अपने चाचा के घर सो गया होगा, मगर अगली सुबह जवान बेटे का शव देखकर परिजन बिलख उठे।


प्रेमिका खोल सकती है राज
आखिर ऐसी क्या वजह रही कि त्रिलोक ने अचानक जान दे दी। इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। इतना ही नहीं परिजन बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार करते रहे, मगर मामला फांसी से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने पोस्टमार्टम जरूरी बताया। पुलिस के जोर देने पर पोस्टमार्टम कराना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed