{"_id":"5d49c5d28ebc3e6cc92d7617","slug":"dance-teacher-falls-in-love-with-teacher-reached-jail-roorkee-news-drn315532893","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस टीचर को शिक्षिका से हुआ प्यार, पहुंचे हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस टीचर को शिक्षिका से हुआ प्यार, पहुंचे हवालात
विज्ञापन
एक निजी स्कूल में एक डांस टीचर को स्कूल में ही पढ़ाने वाली शिक्षिका से प्यार हुआ तो उन्होंने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। डांस टीचर की पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने डांस टीचर को कोतवाली बुलाया। यहां कोतवाली में डांस टीचर अपनी पत्नी से पुलिस के सामने अभद्रता करने लगा। इस पर पुलिस ने उन्हें हवालात की हवा खिला दी। हालांकि, बाद में डांस टीचर ने अपनी गलती सुधारने की बात बोलते हुए पत्नी से माफी मांगी तो पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति पास के ही एक निजी स्कूल में डांस टीचर है। स्कूल में पढ़ाते समय डांस टीचर की स्कूल की ही एक शिक्षिका से दोस्ती हो गई। दोनों की मोबाइल और व्हाट्सएप पर भी लंबी बातचीत होने लगी। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच एक दिन डांस टीचर की पत्नी ने उन्हें प्रेमिका से मोबाइल पर बातें करते हुए पकड़ लिया। साथ ही पत्नी ने व्हाट्सएप पर दोनों के मैसेज भी पढ़ लिए। पत्नी ने इसका विरोध किया और शिक्षिका से दूर रहने की सलाह दी, लेकिन डांस टीचर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सोमवार की रात एक बार फिर पत्नी ने पति को प्रेमिका से चोरी छिपे मोबाइल पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद में डांस टीचर ने पत्नी से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने डांस टीचर को कोतवाली बुलाया तो वह पत्नी से अभद्रता करने लगे। इसपर पुलिस ने डांस टीचर को हवालात का रास्ता दिखा दिया। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि डांस टीचर ने बाद में अपनी गलती मानते हुए पत्नी से माफी मांग ली। इसके बाद डांस टीचर को चेतावनी देकर छोड़ दिया।