{"_id":"6525937d4198e674560e8436","slug":"cyber-thugs-stole-rs-70-thousand-from-womans-account-roorkee-news-c-5-1-drn1030-263571-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: साइबर ठगों ने महिला के खाते से 70 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: साइबर ठगों ने महिला के खाते से 70 हजार उड़ाए
विज्ञापन
विज्ञापन
Iबैंक से लोन पास कराने का झांसा देकर ली खाते संबंधी पूरी जानकारी
I
I
I
Iबैंक कर्मी बनकर की थी कॉल, महिला ने पुलिस को दी तहरीरI
साइबर ठगों ने एक महिला के पास बैंककर्मी बनाकर लोन पास कराने का झांसा देकर खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी सलोनी ने बताया कि नया घर बनाने के लिए बैंक से लोन लेना था। दो माह पूर्व उसने एक एजेंट के जरिए लोन की फाइल तैयार कराई थी। एजेंट ने बताया था कि एक सप्ताह में लोन पास हो जाएगा। दो दिन पूर्व उसके पास एक नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बात कर रहा है और उनका लोन पास हो गया है।
लोन की रकम खाते में जमा करने के लिए उन्हें बैंक को कुछ जानकारी देनी होगी। इसके बाद खाते में रकम जमा कर दी जाएगी। उसके झांसे में आकर महिला ने बैंक संबंधी पूरी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 70 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने सोमवार को बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि उनका अब तक कोई लोन पास नहीं हुआ है और न ही बैंक की ओर से कोई कॉल की गई है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।