{"_id":"58a888274f1c1bab19d85c79","slug":"ct-scan-operation-claims-by-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी स्कैन संचालन के दावे हवा हवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी स्कैन संचालन के दावे हवा हवाई
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल रुड़की में लगभग डेढ़ माह पहले सीटी स्कैन और डिजीटल एक्स-रे मशीन का संचालन शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन डेढ़ माह बाद भी सीटी स्कैन मशीन ठप पड़ी है। स्थिति यह है कि आज तक किसी भी मरीज को सीटी स्कैन मशीन का लाभ नहीं मिल सका। मजबूरी में मरीजों को बाहर निजी केंद्रों पर महंगी जांच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
सिविल अस्पताल रुड़की परिसर के ट्रामा सेंटर में लगभग आठ साल से करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन और डिजिटल एक्सरे मशीन धूल फांक रही थी। विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर इसके संचालन की कवायद शुरू की गई। साथ ही आचार संहिता से पहले इसके उद्घाटन की बात की गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से आनन फानन में वर्षों से बंद पड़े ट्रामा सेंटर की साफ सफाई कराकर ताला खुलवाया गया। साथ ही मशीनों के संचालन के लिए संबंधित कंपनियों से संपर्क किया गया। मशक्कत के बाद लाखों रुपये खर्च कर डिजीटल एक्सरे मशीन का संचालन तो आरंभ कर दिया गया, लेकिन सीटी स्कैन मशीन डेढ़ माह बाद भी ठप पड़ी है, जबकि इससे पहले अस्पताल के सीएमएस की ओर से सीटी स्कैन मशीन संचालन के दावे किए गए।
डेढ़ माह बाद जब मशीनों की पड़ताल की गई तो पता चला कि आज तक एक भी सीटी स्कैन नहीं हो सका है, जबकि इस मशीन के संचालन के लिए ही लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। पड़ताल में शनिवार को भी सीटी स्कैन मशीन ठप मिली। संबंधित कर्मचारियों का कहना था कि अभी सीटी स्कैन कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से रेट निर्धारित नहीं हो सके हैं। दूसरी ओर अस्पताल के सीएमएस डा. संजय कंसल का कहना है कि सीटी स्कैन मशीन में अभी कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, जिसे दुरुस्त कर जल्द ही इसे संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मशीन का मेंटेनेंस वारंटी में संबंधित कंपनी की ओर से निशुल्क किया जा रहा है।