फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Spat in the dance, the woman's husband beaten

नाच गाने में कहासुनी, महिला के पति को पीटा

Sun, 29 Nov 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 29 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। बच्चे के जन्म की खुशी में किन्नरों के डांस के दौरान मेहमानों में मारपीट हो गई। नाच गाने के दौरान कुछ युवकों ने किन्नरों से एक महिला का किस करने के लिए बोला। उसके पति ने विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। गंगनहर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर शिकायत की गई है।

विज्ञापन

शहर में ईदगाह क्षेत्र में एक घर में बच्चे के जन्म की खुशी में दावत बुलाई गई थी। परिवार ने रिश्तेदारों के साथ-साथ अपने परिचितों को भी घर बुलाया। खुशी में नाच गाने के लिए किन्नरों को भी बुलाया गया था। खाना खाने के बाद सभी लोग किन्नरों के नाच का लुत्फ उठा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ युवकों ने एक महिला की तरफ इशारा करते हुए किन्नरों से उसका किस लेने को कह दिया। महिला के पति को यह बात नागवार गुजरी। उसने ऐतराज जताया तो नाच गाने के दौरान कहासुनी हो गई। हाथापाई के बाद युवकों ने महिला के पति को पीट दिया। इससे वह चोटिल भी हो गया। आरोप है कि मेजबान परिवार ने भी आरोपी युवकों का साथ दिया। हंगामा बढ़ने पर नाच गाना बंद करना पड़ा। पीड़ित ने रविवार की सुबह गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पूरा माजरा बताया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पूछताछ के लिए युवकों को कोतवाली बुलवाया है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed