फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   bike rider died after being crushed by the truck, two injured

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, दो घायल

Thu, 10 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 10 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

झबरेड़ा। इकबालपुर में एक ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। शरीर के एक हिस्से पर ट्रक का पहिया गुजरने पर बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए ट्रक कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन


कलियर सटे बेड़पुर गांव निवासी मेहरबान (35) बृहस्पतिवार को परिवार के इस्माइल व शराफत के साथ झबरेड़ा गया था। वापसी में इकबालपुर में चीनी मिल के पास एक ओवरलोड ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। लड़खड़ाकर गिरने पर बेकाबू ट्रक मेहरबान के एक हाथ पांव समेत शरीर के एक हिस्से पर गुजर गया। जिससे मेहरबान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भीड़ के बावजूद ड्राइवर अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल इस्माइल व शराफत को तत्काल सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। सूचना पर बेडपुर से परिजन रोते बिलखते सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे। झबरेड़ा थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनों को खबर कर दी गई है। फिलहाल ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तो शायद बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक चला रहे मेहरबान और अन्य दो ने भी हेलमेट नहीं पहना था। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही से वह हादसे का शिकार भी बने। दरअसल अगर नियमों के मुताबिक दो लोग ही बाइक पर होते तो बाइक का बैलेंस भी इतना नहीं बिगड़ता और शायद वह बच जाता। साथ ही हेलमेट पहने होने के कारण सिर पर भी चोट नहीं लगती।



मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
रुड़की। शहर और देहात की सड़कों पर ओवरलोड वाहन मौत बनकर दौड़ रहे हैं। महीने भर में ही आधा दर्जन से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में ओवरलोड वाहन राहगीरों की मौत का कारण बने हैं। चार दिन पहले ही जैनपुर झंझेड़ी में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल डाला। इससे पहले भगवानपुर में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। इमलीखेड़ा भगवानपुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आए एक युवक की हफ्ते भर पहले इलाज के दौरान मौत हुई। इनके अलावा ओवरलोड ट्रकों और खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों से रोजाना हादसे हो रहे हैं। पुलिस कभी कभार मनमर्जी से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर मुट्ठी भर के खिलाफ कार्रवाई करती है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed