फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   accused escaped from police custody

पुलिस कस्टडी से भाग निकला आरोपी

Thu, 17 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 17 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान खटीमा (ऊधमसिंह नगर) का एक संदिग्ध युवक पुलिस की कस्टडी से भाग निकला। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने से पहले कोतवाली का एक सिपाही और एक होमगार्ड उसका मेडिकल कराने सिविल अस्पताल पहुंचे थे। आरोपी दोनों को गच्चा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश में रुड़की शहर व देहात समेत जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। देर रात तक आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया था।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात गश्त के दौरान नहर पुल के पास एक संदिग्ध युवक पकड़ा था। तलाशी में चाकू बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी शमीम पुत्र अब्दुल सलीम निवासी वार्ड नंबर दो, इस्लामनगर गठिया, खटीमा के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले सिपाही धर्मेंद्र व एक होमगार्ड उसका मेडिकल कराने सिविल अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान नजर बचाकर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी से आरोपी के भागने की खबर पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वायरलेस से सूचना प्रसारित होते ही जिले भर में अभियान चलाकर चेकिंग शुरू कर दी गई। सिविल लाइंस कोतवाली और गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस अड्ड, रेलवे स्टेशन समेत भीड़ भाड़ वाले इलाके खंगाले। आरोपी का फोटो भी व्हाटसएप के जरिये जिले भर के थाने कोतवालियों में भेज दी गई। देर रात तक आरोपी की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों पर ढीली पड़ रही पुलिस की पकड़
रुड़की। जनपद में पुलिस कस्टडी से आरोपियों के फरार होने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस को हाइटेक बनाने में सालों साल करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ से अपना गिरेबान छुड़ाकर आसानी से भाग रहे हैं। रुड़की गैंगवार के आरोपी अमित उर्फ भूरा की फरारी का दाग उत्तराखंड पुलिस के दामन पर अभी ताजा है। ताजा घटना में आरोपी मामूली ही सही, लेकिन पुलिस की ढीली पकड़ सवालों के घेरे में है।
अपराध होने के बाद पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में पूरी ताकत झोंक देती है। बावजूद बदमाशों को जेल पहुंचाने, पेशी पर लाने ले जाने में अक्सर लापरवाही उजागर होती रही है। पिछले साल अगस्त में रुड़की गैंगवार के आरोपी व कुख्यात सुनील राठी का शूटर अमित उर्फ भूरा पेशी पर जाने के दौरान ही पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया था।
गले की फांस बनने के कई महीने बाद भूरा गैर राज्यों की पुलिस की मदद से दबोचा गया। बीते सितंबर माह में भी रोशनाबाद जेल से हरिद्वार जिला अस्पताल लाया गया एक सजायाफ्ता कैदी ऑटो से कूदकर भाग निकला था। जिसे पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। रुड़की में संदिग्ध आरोपी फरार होने के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।




कैदियों और आरोपियों को लाने ले जाने में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाते हैं, बावजूद चूक सामने आ रही है तो गंभीर विषय है। इस बारे में जल्द ही मीटिंग बुलाकर समीक्षा की जाएगी। -सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसएसपी हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed