{"_id":"5cd85f62bdec2207917916ee","slug":"91557684066-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़े में युवक का ईंट से सिर फोड़ा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर के बाहर खड़े में युवक का ईंट से सिर फोड़ा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
घर के बाहर खड़े होने पर पड़ोसी ने युवक के साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर युवक के सिर पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में युवक ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर और तहरीर दी। पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छी मोहल्ला निवासी चांद मोहम्मद रविवार सुबह पड़ोसी के घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच पड़ोसी बाहर आया और वहां खड़े होने का कारण पूछा। चांद मोहम्मद ने किसी का इंतजार करने की बात कही। आरोप है कि इस पर पड़ोसी ने गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर ईंट से चांद के सिर पर हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख पड़ोसी फरार हो गया। युवक को लहूलुहान हालत में परिजन कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मारपीट करने वाले युवक को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जाएगी।