फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, दंपति घायल

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, दंपति घायल

Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, दंपति घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

दाबकी गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव से खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक बरात आई थी। उसमें गांव का ही अशोक उर्फ पप्पू पुत्र मेघ सिंह अपनी बाइक से बरात में शामिल होने आया था। इसके बाद अशोक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी गांव में अपने अस्वस्थ्य रिश्तेदार का हालचाल जानने के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही अशोक गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच गांव का रोहित पुत्र बृजेश अपनी पत्नी को बाइक से लेकर लक्सर कस्बा जा रहा था। गांव के निकट पहुंचते ही अशोक और रोहित की बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक जबर्दस्त टक्कर की वजह से अशोक की मौत हो गई। जबकि रोहित और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सीओ राजन सिंह और कोतवाल वीरेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed