फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   डेयरी स्वामी को बंधक बना हथियारों के बल पर भैंस लूटी

डेयरी स्वामी को बंधक बना हथियारों के बल पर भैंस लूटी

Thu, 31 Jan 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
डेयरी स्वामी को बंधक बना हथियारों के बल पर भैंस लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

डेयरी पर डकैती डालकर मालिक को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर डकैत उसकी दस भैंस ले गए। भैंसों की कीमत दस लाख के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस डकैती के मामले को चोरी का बता रही है। साथ ही जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सराव ज्ञान निवासी गुलजार 65 वर्ष ने मुंडलाना मार्ग पर दूध की डेरी खोल रखी है। बुधवार को आधी रात के बाद पांच हथियारबंद डकैत डेयरी में घुस गए और गुलजार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। डकैतों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और एक कोने में बैठा दिया। इसके बाद डकैत डेयरी में बंधी दस भैंसों को अपने साथ ले गए। किसी तरह गुलजार ने खुद को बंधन मुक्त किया और पड़ोस में स्थित एक गोदाम पर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और डकैतों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। डेयरी स्वामी के अनुसार लूटी गई भैंसों की कीमत करीब दस लाख रुपये है। घटना के संबंध में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उधर, नगर पुलिस चौकी प्रभारी चंद्र मोहन सिंह का कहना है कि भैंसें चोरी हुई है। डेयरी स्वामी को बंधक बनाकर डकैती डाले जाने की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed