फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   भाजपा नेता के घर के बाहर युवकों का हंगामा

भाजपा नेता के घर के बाहर युवकों का हंगामा

Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर के बाहर युवकों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर के बाहर कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। विरोध करने पर उन्होंने भाजपा नेता के बेटे के साथ अभद्रता कर दी। मामला बढ़ता देख भाजपा नेता ने कोतवाली में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच उन्हें शांत कराया और मामले की जानकारी ली। पता चला कि मामला लेनदेन का है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जादूगर रोड पर भाजपा नेता संजीव त्यागी का आवास है। शनिवार रात करीब दस बजे एक कार में सवार होकर हरिद्वार के कुछ युवक उनके आवास पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उनके घर के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होता देख भाजपा नेता और उनके बेटे घर से बाहर निकलकर आए। उन्होंने हंगामा कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर युवकों ने भाजपा नेता के बेटे के साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने वह गाली गलौज करने लगे। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक अपनी मनमानी करते हुए हंगामा करते रहे। इसके बाद भाजपा नेता ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाकर शांत किया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला लेनदेन का था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed