{"_id":"5c1140c6bdec2241af666616","slug":"91544634566-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जव्वाद हत्यकांड में तीन लोगों पर हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जव्वाद हत्यकांड में तीन लोगों पर हत्या का केस
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
मंगलौर। जव्वाद हत्याकांड में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने और आरोपी के घर हमले के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पीएसी तैनात है।
मंगलौर क्षेत्र के मंडावली गांव निवासी जव्वाद हसन की मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव निवासी अनुज उर्फ नीलू ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना न डालने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। गुस्साए जव्वाद के परिजनों ने आरोपी के घर पर हमला बोलते हुए मारपीट कर तोड़फोड़ की थी। साथ ही गांव के बाहर हाईवे पर जाम लगाया था। पुलिस और पीएसी ने किसी तरह परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया था और गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की थी।
देर रात मृतक के परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र इरशाद की तहरीर पर अनुज उर्फ नीलू, उसके पिता जगपाल और भाई पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए घर से फरार हैं। आरोपियों की तलाश के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों से भी आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।