{"_id":"5bce2291bdec2265a10614a6","slug":"91540235921-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मारपीट, 50 हजार रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मारपीट, 50 हजार रुपये छीनने का आरोप
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर महिलाओं और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि पड़ोसी ने 50 हजार रुपये भी छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर चुंगी निवासी नूर मोहम्मद अहमदाबाद में कपड़े का कारोबार करता है। कुछ दिन पूर्व वह अपने घर आया था। रविवार की रात पड़ोसी के साथ उसका विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाओं के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि पड़ोसी घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी भी छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। बताया जाता है कि पुलिस पड़ोसी के घर पहुंची तो वह फरार हो गया। पीड़ित ने सोमवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।