{"_id":"5b99610a867a557fec71c249","slug":"91536778506-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरनल स्टोर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरनल स्टोर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
पुलिस गश्त को धता बताते हुए चोरों ने एक जरनल स्टोर से नकदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद चोर आसानी से फरार हो गए और गश्त कर रही पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दुुकान स्वामी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर निवासी सागर मित्तल की पास में ही राधे-राधे प्रोविजन स्टोर के नाम से परचून की दुकान है। रोज की तरह वह मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच चोरों ने दुकान की ग्रिल काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरी का पता तब चला जब सागर मित्तल बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने दुकान के अंदर का नजारा देखा तो अधिकतर सामान गायब था तो कुछ दुकान के अंदर बिखरा पड़ा था।
उन्होंने देखा कि गल्ला का भी ताला टूटा पड़ा है और करीब 35 हजार की नकदी गायब थी। उन्होंने चोरी की सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दुकान पहुंची और मौका मुआयना किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित दुकान स्वामी की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि चोर उनकी दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान, 35 हजार की नकदी ले गए हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि चोरी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।