{"_id":"5b4f6ee04f1c1b43748b5a37","slug":"91531932384-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम चोरी कर बुजुर्ग के खाते से नौ लाख निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम चोरी कर बुजुर्ग के खाते से नौ लाख निकाले
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुजुर्ग के खाते से नौ लाख निकाले
आरोपी ने नगदी समेत स्वैप के जरिये कई स्थानों से की खरीदारी हरिद्वार सीआईयू ने युवक को धरा, रुड़की लेकर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। बुजुर्ग का एटीएम कार्ड चोरी कर एक युवक ने खाते से करीब नौ लाख रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच हरिद्वार सीआईयू को सौंपी। सीआईयू ने युवक धरने के बाद उसे उन एटीएम पर लेकर पहुंची, जहां से उसने रकम निकाली थी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग दस जून को रुड़की जेल के पास किसी काम से गए थे। इस दौरान एक युवक ने उनकी जेब से एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। बुजुर्ग ने एटीएम कार्ड के साथ ही पासवर्ड भी लिखा था। युवक एटीएम कार्ड से एक माह से रुड़की में अलग-अलग एटीएम से नगदी निकालने के साथ ही स्वैप के जरिये खरीदारी करता रहा है। युवक ने बुजुर्ग के खाते से करीब नौ लाख रुपये भी निकाल लिए। बुजुर्ग को खाते से रुपये निकालने के बारे में तब पता चला जब वह बैंक में अपनी पासबुक की एंट्री कराने पहुंचा। बैंक कर्मचारी ने बताया कि उनके खाते से एक माह में करीब नौ लाख रुपये निकाले गए हैं। बुजुर्ग ने इस मामले की शिकायत एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से की। एसएसपी ने मामले की जांच हरिद्वार सीआईयू को सौंपी। सीआईयू ने छानबीन की तो युवक के बारे में पूरी जानकारी पता लगी। बुधवार को हरिद्वार सीआईयू ने लक्सर निवासी आरोपी युवक को रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने बुजुर्ग के खाते से रकम निकालने की बात स्वीकारी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में छानबीन चल रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।