{"_id":"5c3a2e52bdec22731a6ba89f","slug":"81547316818-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन धार्मिक मूर्तियां तोड़ने पर लोगों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राचीन धार्मिक मूर्तियां तोड़ने पर लोगों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
पनियाला गांव में वर्षों पुरानी धर्मशाला में रखी प्राचीन धार्मिक मूर्तियां तोड़ने और निर्माण कार्य करवाने से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और और धर्मशाला में रह रहे दो सगे भाइयों पर मूर्तियां तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस दोनों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पनियाला गांव में वर्षों पुरानी एक धर्मशाला है। धर्मशाला के अंदर ही मंदिर बना हुआ है। शनिवार सुबह ग्रामीण धर्मशाला के अंदर बने मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने मूर्तियां टूटी देखी। साथ ही वहां निर्माण कार्य भी हो रहा था। इस पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मूर्तियां तोड़े जाने और धर्मशाला परिसर में निर्माण कार्य से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा होने लगी। सूचना मिलते ही आननफानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति गांव आया था और धर्मशाला में शरण मांगी थी। इस पर ग्रामीणों ने उसे धर्मशाला में शरण दे दी थी।
तभी से उसका परिवार धर्मशाला में रहता था। कुछ वर्ष पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी और दो बेटे धर्मशाला में रह रहे थे। आरोप है कि दोनों भाई धर्मशाला पर कब्जा निर्माण कार्य करवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने मंदिर में लगी प्राचीन मूर्तियां तोड़ दीं। परिवार को धर्मशाला से निकालने की मांग पर अड़े ग्रामीण हंगामा करते रहे। इस पर पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और महिला समेत दोनों भाइयों के धर्मशाला से बाहर निकालने का निर्णय लिया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सुखमिंद्र वाल्मीकि, वीर सिंह, रजनीश अग्रवाल, गाजन, बिट्टू भट्ट, रणवीर सिंह, सुरेश कश्यप, अशोक राणा, मोहित राणा, चंद्रप्रकाश बाटा, प्रवीन, सुभाष कश्यप, सोनू आदि ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों की ओर से तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।