फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस की घेराबंदी तोड़ फरार हुए कार सवार बदमाश

पुलिस की घेराबंदी तोड़ फरार हुए कार सवार बदमाश

Sat, 01 Dec 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की घेराबंदी तोड़ फरार हुए कार सवार बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से कार लूटकर भागे बदमाशों के सूचना पर इमलीखेड़ा पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन पुलिस की घेराबंदी को धता बताते हुए बदमाश भगवानपुर की ओर फरार हो गए। इमलीखेड़ा पुलिस ने उनका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया।
बृहस्पतिवार को वायरलेस पर हरिद्वार पुलिस को सूचना मिली कि चार बदमाश उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से कार लूटकर हरिद्वार की ओर फरार हुए हैं। कुछ देर बाद दोबारा सूचना फ्लैश हुई कि कार सवार बदमाश हरिद्वार से सिडकुल, औरंगाबाद से होते हुए तेलीवाला, धनौरी की ओर जा रहे हैं। इस पर धनौरी से पुलिस ने कार नंबर के आधार पर उसका पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश भगवानपुर की ओर भागने लगे। इसके बाद धनौरी पुलिस ने इमलीखेड़ा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इमलीखेड़ा पुलिस ने तत्काल बैरियर लगाकर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही कार सवार बदमाश इमलीखेड़ा पुलिस बैरियर पर पहुंचे तो पुुलिस ने उनकी कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने कार नहीं रोकी और भगवानपुर की ओर भागने लगे। इसी बीच एक सिपाही ने कार के पीछे दौड़ते हुए डंडा मारा, जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि पीछे बैठे एक बदमाश ने सिपाही को तमंचा दिखाते हुए डराया और भाग निकले। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया, लेकिन बदमाश तेजी से कार भगाते हुए भगवानपुर की ओर फरार हो गए। एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने बताया कि बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed