फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शबनम हत्याकांड के आरोपी जावेद की रुड़की में मिली लोकेशन

शबनम हत्याकांड के आरोपी जावेद की रुड़की में मिली लोकेशन

Sun, 12 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शबनम हत्याकांड के आरोपी जावेद की रुड़की में मिली लोकेशन
रुड़की। शबनम हत्याकांड के आरोपी भांजे जावेद की रुड़की में लोकेशन मिलने पर पुलिस ने शनिवार जगह-जगह दबिश दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की। पुलिस को शक है कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सती में 19 जुलाई की रात शबनम की उसके भांजे जावेद ने जमीनी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए थे। उसके बाद पुलिस ने शबनम के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पिछले बीस दिन से पुलिस आरोपी की गिफ्तारी के लिए हाथ-पांव मार रही है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। इस बीच पुलिस को आरोपी जावेद की रुड़की में लोकेशन मिली। लोकेशन शहर में मिलने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आरोपी कोर्ट में सरेंडर न कर दे इसके लिए पुलिस ने उसकी तलाश के लिए घर समेत कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को मुखबिरों को जाल फैला दिया है। सीओ एसके सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed