फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ुलिस ने किया सैदाबाद के चर्चित दोहरे हत्याकांड का खुलासा

ुलिस ने किया सैदाबाद के चर्चित दोहरे हत्याकांड का खुलासा

Sun, 15 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ुलिस ने किया सैदाबाद के चर्चित दोहरे हत्याकांड का खुलासा
लक्सर। पुलिस ने सैदाबाद के चर्चित दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया सामान भी बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए टीम को ढाई हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी 55 वर्षीय पवन पुत्र धीरज और उसकी पत्नी 50 वर्षीय सर्वेश की 21 नवंबर की रात को घर पर सोते समय हत्या कर दी गई थी। बेटे सहदीप उर्फ बिट्टू ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने शनिवार को लक्सर कोतवाली में प्रेसवार्ता में बताया कि चारों आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए घर में घुसे थे। आरोपियों ने लूटपाट करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की भारी रॉड से दोनों की हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल में संगीत व लोकेश निवासी निरंजनपुर व सोनवीर उर्फ सोनू निवासी भोकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पवन के घर से लूटी गई सर्वेश की एक जोड़ी चांदी की पाजेब व एक जोड़ी सोने के कुंडल बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों का एक और साथी अजय वीर निवासी भोकरहेड़ी फरार चल रहा है। अजय की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक लोकेश हत्या के एक मामले में कोतवाली लक्सर से पहले भी जेल जा चुका है, जबकि सोनवीर पर जनपद सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में कोतवाल अमर चंद शर्मा, एसएसआई राकेश कुमार, एसआई मनोज सिरोला, एनके बचकोटी, कांस्टेबल कपिल, पंकज कुमार, जितेंद्र मलिक, महेश, हेमंत, दीपक चौधरी, रमेश चौहान और नरेश चंद्र आदि शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed