{"_id":"5aca64574f1c1bf1618b643a","slug":"81523213399-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद रात को पुलिस ने खंगाले होटल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के बाद रात को पुलिस ने खंगाले होटल
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। बीएसएम तिराहे स्थित एटीएम से 25 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने शनिवार रात शहर के होटल और धर्मशालाएं खंगाली। होटलों में कमरा लेकर रहने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच की। साथ ही होटल संचालकों को बिना आईडी के कमरा न देने और सीसीटीवी कैमरे ठीक करवाने के निर्देश दिए।
लूट की घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर शहर के होटल, लॉज और धर्मशालाओं में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने धर्मशालाओं के रजिस्टर चेक किए। बाहर से आने वाले लोगों से रुड़की आने का कारण आदि सवाल-जवाब किए। यात्रियों के पहचान पत्र की भी जांच की। जिन होटलों के रिसेप्शन में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे थे या जिनमें सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े थे उन्हें तुरंत इन्हें ठीक करवाने के निर्देश दिए। पुलिस की इस सख्ती पर होटल व्यवसायियों में अफरातफरी की स्थिति रही।
-------
लूट की घटना के बाद पुलिस की ओर से टीमें बनाकर होटलों और धर्मशालाओं की तलाशी ली गई है। यात्री रजिस्टरों को भी खंगाला गया। इस दौरान होटलों में ठहरने वाले लोगों की आईडी भी चेक की गई।
विज्ञापन
एसके सिंह, सीओ रुड़की