{"_id":"5ab3f61e4f1c1b5a598b5959","slug":"81521743390-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को डांटने पर बहन ने भी उसके साथ छोड़ दिया घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को डांटने पर बहन ने भी उसके साथ छोड़ दिया घर
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। पिता ने कक्षा 12 में पढ़ने वाले बेटे को डांट दिया। जिस पर दसवीं में पढ़ने वाली बहन ने भी अपने भाई का पक्ष लिया। इसके बाद दोनों भाई बहन ने गुस्से में घर छोड़ दिया। बस में बैठकर शहर पहुंचे तो गलती का अहसास हुआ। एक व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। मामला ज्वालापुर की खन्नानगर कालोनी से जुड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर खन्नानगर कॉलोनी निवासी पिता ने किसी बात को लेकर बेटे को डांट दिया। बेटी ने पक्ष लिया तो उसे भी डांट दिया। लेकिन भाई-बहन को यह बात इतनी बुरी लगी कि उन्होंने घर छोड़ने का फैसला ले लिया। यही नहीं दोनों बुधवार की रात बस में बैठक रुड़की पहुंच गए। लेकिन यहां दोनों डर गए और उन्हें गलती का अहसास होने लगा। इसी दौरान यहां खड़े एक व्यक्ति को कुछ शक हुआ तो उसने दोनों से बातचीत शुरू की। उस व्यक्ति ने मौके नजाकत केे समझते हुए पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दोनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की और फिर परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।