फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रुड़की कोर्ट में हुई नौ कुख्यातों की पेशी, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

रुड़की कोर्ट में हुई नौ कुख्यातों की पेशी, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

Fri, 22 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
रुड़की कोर्ट में हुई नौ कुख्यातों की पेशी, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
रुड़की। बृहस्पतिवार का दिन पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द भरा रहा। कोर्ट में एक ही दिन नौ कुख्यातों की पेशी होने पर सभी चौराहों पर अलर्ट जारी किया गया। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान खुफिया विभाग भी पूरी तरह अलर्ट रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में रुड़की में हुई जेलर की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को कुख्यात सुनील राठी, सचिन खोखर, महकार, हरेंद्र राठी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल कोर्ट में तैनात रहा। इसके अलावा पांच अगस्त-2014 को सफाई नायक बसंत हत्याकांड के आरोपी बाबू व पंकज को भी पेश किया गया। हरिद्वार और देहरादून के प्रापर्टी डीलर की हत्या करने के लिए शार्प शूटरों को सुपारी देने के मामले में बदमाश जितेंद्र रावत की भी बृहस्पतिवार को ही पेशी थी। पुलिस ने जितेंद्र को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने इसका फैसला सुरक्षित रखा है। सीओ एसके सिंह ने बताया कि दो दिन पहले पकड़े गए मुकीम व नितिन का रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली थी। रिमांड मिलने पर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

राठी का दो दिन का रिमांड
रुड़की। एनडी अरोड़ा व इंटक नेता दिनेश पहलवान से रंगदारी मांगने के मामले में कुख्यात सुनील राठी को दो दिन (22 दिसंबर व 23 दिसंबर) का पुलिस को कोर्ट से रिमांड मिल गया है। इस दौरान पुलिस दोनों से रंगदारी के मामले में पूछताछ करेगी। साथ ही जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी थी उस मोबाइल को बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed