फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गैंगस्टर के आरोपी को मुजफ्फरनगर में पकड़ा

गैंगस्टर के आरोपी को मुजफ्फरनगर में पकड़ा

Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर के आरोपी को मुजफ्फरनगर में पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

गैंगस्टर के एक साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र से सालभर पहले चोरों ने एक ट्रक चोरी किया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी उस्मान पुत्र फैयाज, नसरुद्दीन पुत्र कासिम अली, गोविंदा उर्फ गोविंद पुत्र राजेश निवासी खालापार मुजफ्फरनगर और गुड्डू उर्फ प्रतोष पुत्र रामनाथ निवासी चरथावल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने उनके कब्जे से ट्रक बरामद कर लिया था। चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि मामले का चौथा आरोपी नसरुद्दीन जमानत पर छूटने के बाद फरार था। शुक्रवार की रात एसआई यशवीर नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर में आरोपी के घर पर छापा मारा। पुलिस को आता देख आरोपी ने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed