फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शादी समारोह में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा

शादी समारोह में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा

Wed, 24 Apr 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। शादी समारोह वाले घर में चोरी कर रहे युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसके परिजनों को भी कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुभाष नगर में एक घर शादी समारोह चल रहा था। इस बीच लोगों की भीड़ में एक युवक घर में घुस आया और भीड़ का फायदा उठाकर जेवर चोरी करने का प्रयास करने लगा। कमरे में अनजान युवक को देख एक महिला ने शोर मचा दिया। अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो युवक भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक के परिजनों को भी कोतवाली बुलाया गया है। तहरीर आने के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed