फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सत्यापन न कराने पर वसूला 3.50 लाख जुर्माना

सत्यापन न कराने पर वसूला 3.50 लाख जुर्माना

Sun, 07 Apr 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सत्यापन न कराने पर वसूला 3.50 लाख जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन अभियान चलाकर 35 मकान मालिकों पर सत्यापन न कराने पर लाखों जुर्माना वसूला। साथ ही 315 किराएदारों का सत्यापन किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सत्यापन कराने के लिए कोतवाली में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की तरफ से लगातार चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। रविवार की सुबह भी सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की तरफ से बिना सत्यापन के किराएदारों को रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान सती मोहल्ला, ग्रीन पार्क कॉलोनी, मच्छी मोहल्ला, बंदा रोड समेत अन्य स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस को 35 ऐसे मकान मालिक मिले, जिनके यहां किराएदार तो रह रहे थे, लेकिन उन्होंने सत्यापन नहीं करा रखा था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान 35 मकान मालिकों को बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर 3.50 लाख का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 315 किराएदारों का सत्यापन किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस की तरफ से आगे भी किराएदारों का सत्यापन अभियान जारी रहेगा। मकान मालिकों को किराएदारों का सत्यापन अभियान न कराए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उधर, पुलिस की कार्रवाई से मकान मालिकों में अफरातफरी मच गई। मकान मालिक किराएदारों का सत्यापन कराने के लिए कोतवाली में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed