{"_id":"5c34e88abdec2256a47ccccd","slug":"71546971274-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद में रेलवे आरक्षण घर के पास घंटों पड़ा रहा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा विवाद में रेलवे आरक्षण घर के पास घंटों पड़ा रहा शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
रुड़की रेलवे स्टेशन के आरक्षण घर के पास मंगलवार को एक शव घंटों पड़ा रहा। आखिरकार गंगनहर कोतवाली पुलिस को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना पड़ा। इसके पहले जीआरपी और गंगनहर कोतवाली पुलिस के क्षेत्राधिकार को लेकर घंटों माथापच्ची होती रही ।
आरक्षण घर के पास करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि ठंड की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने जीआरपी को आरक्षण घर के पास शव पड़ा होने की सूचना दी। जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला सिविल पुलिस के क्षेत्राधिकार का बताया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को मेमो भेजकर पुलिस को रेलवे के पास शव पड़ा होने के सूचना दी। गंगनहर पुलिस सूचना पाकर सुबह लगभग 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची। जहां चौकी पुलिस जीआरपी और गंगनहर पुलिस घंटों एक-दूसरे का कार्यक्षेत्र बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। बाद में जीआरपी ने क्षेत्राधिकार सिविल पुलिस का क्षेत्र बताकर हाथ खड़े कर दिए। गंगनहर कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके पहले शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि देखने से घुमंतु जाति का प्रतीत हो रहा है। दो माह पूर्व भी इकबालपुर रेलवे फाटक के पास एक शव सीमा विवाद में घंटों पड़ा था।