फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   संस्थान और छात्रा के बयान दर्ज, अब आयोग के आदेश का इंतजार

संस्थान और छात्रा के बयान दर्ज, अब आयोग के आदेश का इंतजार

Fri, 28 Dec 2018 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
संस्थान और छात्रा के बयान दर्ज, अब आयोग के आदेश का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की छात्रा की ओर से यौन उत्पीड़न, जातीय भेदभाव का केस दर्ज कराने के बाद एससी-एसटी आयोग ने संस्थान के डीन, आरोपी प्रोफेसरों, छात्रा और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले में आयोग ने पुलिस की अभी तक की कार्रवाई और जांच पर संतोष जाहिर किया है। उधर, एसएसपी का कहना है कि संस्थान और छात्रा का पक्ष सुनने के बाद आयोग के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी रहेगी।
रुड़की के एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की छात्रा ने 15 दिसंबर को दो प्रोफेसरों पर यौन उत्पीड़न और जातीय भेदभाव का आरोप लगाया था। मामले में भीम आर्मी ने कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच कराई। एसआईटी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो प्रोफेसरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी बीच पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट छात्रा ने एससी-एसटी आयोग में शिकायत की थी। इस पर आयोग ने बुधवार को छात्रा एवं संस्थान के अधिकारियों के साथ ही पुलिस प्रशासन को भी अपना पक्ष रखने के लिए दिल्ली बुलाया था। इस पर छात्रा, उसके परिजनों के अलावा संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष, प्रोफेसरों की टीम और एसएसपी हरिद्वार समेत अन्य अधिकारी दिल्ली पहुंचे थे। एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि आयोग ने छात्रा, उसके परिजनों और संस्थान पक्ष के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि आयोग के सामने मामले से जुड़ी पूरी रिपोर्ट रखी गई थी। पुलिस की जांच को आयोग ने सही माना है और इससे संतुष्ट है।
विज्ञापन

अमेरिकी महिला के आरोपों पर मद्देनजर प्रोफेसरों के बयान दर्ज
रुड़की। अमेरिकी महिला की ओर से ई-मेल के जरिये संस्थान के तीन प्रोफेसरों पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पुलिस ने संबंधित प्रोफेसरों के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि प्रोफेसरों ने संस्थान की आंतरिक राजनीति के चलते इस तरह के आरोप लगाए जाने की बात कही है। एसएसपी ने बताया कि प्रोफेसरों की ओर से शिकायत का जो कारण बताया है, उस संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व अमेरिकी महिला ने पुलिस मुख्यालय को ई-मेल भेजकर एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान के तीन प्रोफेसरों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। एसएसपी ने मामले की जांच शुरू की महिला को ई-मेल भेजकर और जानकारी मांगी थी। जवाबी मेल में महिला ने एक लेक्चर के दौरान प्रोफेसरों पर अपमानित करने और गलत तरीके से देखने के आरोप लगाए। एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि प्रोफेसरों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्रोफेसरों ने बताया कि महिला ने उन्हें भी कुछ मेल किए थे, जिसमें कुछ प्रोफेसरों की तारीफ की थी तो कुछ की बुराई की थी। ऐसे में आरोपी प्रोफेसरों ने संस्थान की आंतरिक राजनीति के तहत आरोप लगाने की बात कही है। एसएसपी ने बताया कि बयान दर्ज होने के बाद इनके आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed