{"_id":"5be7224bbdec2269c33c5cfc","slug":"71541874251-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी के खाते से 47 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर फौजी के खाते से 47 हजार उड़ाए
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। साइबर ठगों ने एक रिटायर फौजी से बैंक अधिकारी बनकर एटीएम का पिनकोड पूछा और खाते से 47 हजार की रकम निकाल ली। फौजी को खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी तब हुई, जब उन्होंने अपने मोबाइल पर मैसेज देखा। आनन फानन में उन्होंने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया और पुलिस को तहरीर दी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर निवासी लाखन सिंह रिटायर फौजी हैं। शनिवार को कोतवाली पहुंचे लाखन सिंह ने दी तहरीर में बताया कि 24 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और उनका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। एटीएम कार्ड चलाने के लिए उन्हें अपने कार्ड का पिनकोड नंबर बताना होगा। उनके झांसे में आकर उन्होंने उसे कार्ड पिनकोड नंबर बता दिया। इसके बाद कॉल करने वाले ने फोन काट दिया। रिटायर फौजी ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने मोबाइल में मैसेज चेक कर रहे थे। इसी बीच उनके मोबाइल में 24 अक्तूबर का एक मैसेज पड़ा हुआ था, जिसमें उनके खाते से 47 हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने एटीएम कार्ड में जाकर चेक किया तो खाते से यह रकम निकाली जा चुकी थी। इसके बाद उन्होंने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया। रिटायर फौजी लाखन सिंह ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।