फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 28 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
पिरान कलियर। कलियर-सोहलपुर के बीच ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर देेखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथी को दून में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन


सहारनपुर के देवबंद के गांव जलालपुर माजरी निवासी दीपक कुमार पुत्र राजकुमार रविवार को कलियर क्षेत्र स्थित हद्दीपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी आया था। रविवार देर शाम वह हद्दीपुर से अपने साथी पिंटू निवासी गांव हेतमपुर रोशनाबाद के साथ बाइक से रुड़की जा रहा था। बेड़पुर के पास सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क किनारे जा गिरे और दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने हादसे की सूचना कलियर थाने में दी। सूचना मिलते ही एसआई कुंवर राम आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए दून के लिए रेफर कर दिया। एसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि दीपक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि पिंटू को दून भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed