फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जैनपुर फायरिंग मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

जैनपुर फायरिंग मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

Sat, 17 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जैनपुर फायरिंग मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा
लक्सर। खेत में पानी भरने को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक बच्चे की मौत के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जैनपुर मतलूबपुर गांव निवासी करमुदीन ने बुधवार को अपने खेतों की सिंचाई की थी, लेकिन मेढ़ टूटने से पानी पड़ोसी सैयाद के खेत में चला गया था। इसी बात से गुस्साए सैयाद ने अपने पक्ष के दो लोगों के साथ मिलकर करमुदीन के घर पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस दौरान गोली चार वर्षीय कामरान पुत्र फरजान के सिर में लग गई थी। अस्पताल ले जाते समय कामरान की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को गमगीन माहौल में उसको सुपुर्द ए खाक किया गया। शुक्रवार को कामरान के परिजनों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर एहसान पुत्र कल्लू, हुसनपुत्र कासिम और सैयाद पुत्र हाशिम के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में मुखबिर की सूचना पर कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वे गिरफ्तार नहीं किए गए। अभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed