फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जिस संपति पर लोन लिया वह कागजों में नहीं मिली

जिस संपति पर लोन लिया वह कागजों में नहीं मिली

Wed, 14 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिस संपति पर लोन लिया वह कागजों में नहीं मिली
भगवानपुर। भगवानपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में जिस संपत्ति पर एक उद्यमी ने एक बैंक से करीब दस करोड़ का ऋण लिया है वह मौके पर अभिलेखों पर उक्त व्यक्ति के नाम पर दर्ज ही नहीं मिली। अधिकारी पहले घोटाले की आशंका जताने लगे, लेकिन जांच में मामला घोटाले का न निकल कर राजस्व अभिलेखों में सही स्थान पर दर्ज न होने का पाया गया। फिलहाल मामले का निस्तारण नहीं हो पाया है और टीम लौट गई। जबकि राजस्व अधिकारी पड़ताल में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तहसीलदार आशीष घिल्डियाल और देहरादून से आए कुछ बैंक अधिकारी भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के भूखंड पर बैंक का कब्जा दिलाने पहुंचे। तहसील प्रशासन के अनुसार बैंक अधिकारियों का कहना था कि इस संपत्ति पर करीब दस करोड़ रुपये का ऋण उद्यमी ने लिया हुआ है। बैंक अधिकारियों की ओर से जानकारी देने पर तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, राजस्वकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन संपत्ति को बंधक बनाकर रखे जाने के समय जो कागजात बैंक द्वारा दिखाए गए उसके रकबे पर उस फर्म के नाम कोई संपत्ति ही नहीं पाई गई। तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि राजस्व अभिलेखों का अभी अध्ययन किया जा रहा है। खसरा-खतौनी में अभी तक उक्त फर्म की प्रविष्टि नहीं पाई गई है। इसके बारे में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विधिक राय भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed