फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अपनी बंदूक की भी सुरक्षा नहीं कर पाया सुरक्षाकर्मी

अपनी बंदूक की भी सुरक्षा नहीं कर पाया सुरक्षाकर्मी

Fri, 22 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अपनी बंदूक की भी सुरक्षा नहीं कर पाया सुरक्षाकर्मी
अपनी बंदूक की भी सुरक्षा नहीं कर पाया सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन

लक्सर। जैनपुरमुबारिकपुर गांव में एक सुरक्षाकर्मी अपने पास बंदूक होने के बाद अपनी सुरक्षा नहीं कर पाया। घर से ड्यूटी जा रहे कर्मी पर करीब छह लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान घायल कर्मी की बंदूक भी टूट गई। शोर शराबा सुनकर मौके की ओर दौड़े ग्रामीणों को देखकर आरोपी फरार हो गए। घायल कर्मी की तहरीर पर लक्सर कोतवाली पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

जैनपुरमुबारिकपुर निवासी हुसैन अली रुड़की स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। रोजमर्रा की तरह वह बृहस्पतिवार को भी अपनी बाइक से ड्यूटी जा रहा था। जैसे ही वह गांव से बाहर निकला लाठी-डंडों से लैस छह लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। इस दौरान हुसैन की बंदूक भी टूट गई। शोर शराबा सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हुसैन ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर आरोपी हमलावरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीएस राणा ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। मारपीट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed