{"_id":"5cd322d0bdec22077a42764d","slug":"61557340880-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में महिला और दो बेटियों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में महिला और दो बेटियों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। पुरानी रंजिश में एक दंपति ने महिला और उसकी दो बेटियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। उनके भय से छोटी बेटी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। अब उल्टा आरोपी दंपति महिला और उसकी दोनों बेटियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेड़ी गांव निवासी सीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक दंपति उनसे रंजिश रखते हैं। इसी के चलते दंपति अक्सर कहासुनी करते हैं। मंगलवार की रात भी दोनों पति-पत्नी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि बीच बचाव कराने आई उसकी दोनों बेटियों के साथ भी पीटा गया। इसी के डर से उनकी छोटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोप है कि अब आरोपी पति-पत्नी उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपी दंपति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपनी जान माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही आरोपी दंपति को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जाएगी।