फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में लगी आग, चार पशु मरे

संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में लगी आग, चार पशु मरे

Wed, 01 May 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में लगी आग, चार पशु मरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला। घाड़ क्षेत्र के बुग्गावाला गांव में एक किसान की पशुशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से चार पशुओं की मौत हो गई जबकि एक पशु झुलस गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात बुग्गावाला निवासी सेवली प्रसाद की छप्पर की पशुशाला में अचानक आग लग गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार पशु आग की चपेट में आकर मर चुके थे जबकि एक पशु बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, बुधवार को लेखपाल पीयूष कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आगजनी की रिपोर्ट तैयार कर आपदा राहत कोष से मदद के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed