फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बस में सवार दंपति का जेवरात और नगदी से भरा बैग चोरी

बस में सवार दंपति का जेवरात और नगदी से भरा बैग चोरी

Sun, 17 Mar 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
बस में सवार दंपति का जेवरात और नगदी से भरा बैग चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लंढौरा। रुड़की-लक्सर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस से एक दंपति का बैग गायब हो गया। बैग में दो लाख के जेवर व चार हजार की नकदी बताई गई है। लंढौरा पहुंचने पर यात्रियों ने परिचालक पर शक जताते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज भी खंगाली। पुलिस ने घटनास्थल को रुड़की का बताते हुए तहरीर को सिविल लाइन कोतवाली भेज दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली के अंतर्गत पीतपुर निवासी सोनू पुत्र राजकुमार पत्नी के साथ सहारनपुर रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया गया है कि शनिवार की दोपहर को वह रुड़की पहुंचा और अपने पास मौजूद दो बैग को परिचालक के सपुर्द कर बस में सवार हो गए। परिचालक ने दोनों बैग को बस की डिग्गी में रख दिए। बताया गया है कि बस जैसे ही लंढौरा रुकी तो बस में भीड़ कम होने पर वह बैग लेने के लिए नीचे उतर गया। इस बीच बस की डिग्गी में रखा एक बैग गायब मिला। बताया गया है कि बैग में दो लाख के जेवर व चार हजार की नगदी थी। बैग गायब देख दंपति के होश उड़ गए। दंपति व यात्रियों ने परिचालक पर शक जताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और यात्रियों व दंपति से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बस परिचालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित दंपति ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना रुड़की क्षेत्र की बताते हुए तहरीर को सिविल लाइन कोतवाली ट्रांसफर कर दी है। चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह मान का कहना है बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी को खंगाला गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने बताया की घटना रुड़की क्षेत्र की होने के कारण तहरीर को रुड़की पुलिस के पास भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed