{"_id":"5c7823e5bdec224e0121e9e7","slug":"61551377381-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, नारसन
हरिद्वार-दिल्ली मार्ग पर नारसन चौकी के समीप तीन युवक ट्रक की चपेट में आ गए। इससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
बृहस्पतिवार दोपहर के समय शुभम पुत्र सुखबीर, अरुण पुत्र सुरेश कुमार निवासी खडंजा अहमदपुर थाना देवबंद सहारनपुर और शिव कुमार पुत्र देशराज निवासी जस्सावाला कलियर तीनों एक बाइक से किसी काम से रुड़की की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक हरिद्वार की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें शुभम पुत्र सुखबीर ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। वहीं, दो घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसआई अशोक कुमार का कहना है कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।