फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट, कैश छीनने का प्रयास

ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट, कैश छीनने का प्रयास

Wed, 27 Feb 2019 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट, कैश छीनने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

माधोपुर गांव में बकाया वसूली के लिए शिविर लगाने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बीच बचाव करने पर ग्रामीणों ने टीम को दौड़ा लिया। दो लोगों ने टीम से कैश छीनने का भी प्रयास किया। किसी तरह भागकर टीम के सदस्यों ने अपनी जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। अवर अभियंता ने गांव के दो लोगों के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और कैश छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित माधोपुर गांव में बुधवार को ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अरुण पैरहया, उपखंड अधिकारी नीरज कुमार समेत शाहनजर, मजाहिर और संजीव बकाया वसूली के लिए शिविर लगाने पहुंचे। ग्रामीण शिविर में अपना बकाया जमा कर रहे थे। आरोप है कि गांव के दो-तीन लोग शिविर में पहुंचे और बकाया वसूलने पर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने साथियों को भी बुला लिया। टीम के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की भीड़ ने टीम को घेर लिया और गाली गलौज की। इस दौरान दो लोगों ने कैशियर से कैश से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। ग्रामीणों से घिरता देख टीम किसी तरह भागकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। टीम ने आरोप लगाया कि कुछ ग्रामीणों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। अवर अभियंता अरुण परैहया की ओर से दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed