{"_id":"5c0abba4bdec224176131c12","slug":"61544207268-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गए किसान पर गुलदार का हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में गए किसान पर गुलदार का हमला
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
खेत की रखवाली करने गए एक किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले में किसान घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने घायल को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में वन विभाग के रेंजर के अनुसार डॉक्टर किसान के घायल होने को गुलदार का हमला नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि संभवत किसान दुर्घटना में घायल हुआ है।
हरिपुर गांव निवासी ब्रह्मदास पुत्र नत्थू सिंह बृहस्पतिवार की शाम को रोजाना की तरह खेत की रखवाली करने गए थे। देर शाम जंगल से निकलकर एक गुलदार ने उसपर हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के खेतों की रखवाली कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को मौके से भगाया। हालांकि इस दौरान तक गुलदार किसान को काफी घायल कर चुका था। ग्रामीण किसान को गांव लेकर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही परिजनों के साथ घायल किसान को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में किसान का उपचार चल रहा है।
खानपुर रेंज के रेंजर मुकेश कुमार ने बताया है कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती करा कर उसका उपचार कराया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार किसान गुलदार के हमले में घायल नहीं हुआ है। संभवत किसान किसी दुर्घटना में घायल हुआ हो। मामले की जांच की जा रही है।