फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा

भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा

Tue, 13 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा
रुड़की। हाईवे स्थित इलेक्ट्रानिक उपकरणों की तीन दुकानों में से एक दुकान का शटर तोड़कर इसमें रखे लाखों के सामान को तोड़फोड़ कर बाहर फेंके जाने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तथा पांच-छह अन्य के खिलाफ चोरी, तोड़फोड़, मारपीट, बलवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर सोलानी पुल के समीप योगेश गोयल निवासी सोलानीपुरम रुड़की की अर्थ एडवरटाइजिंग कंपनी के नाम से तीन दुकानें हैं। रविवार की देर शाम कुछ लोगों ने इनमें से एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों कीमत की कलर प्रिटिंग मशीन समेत तमाम इलेक्ट्रानिक सामान को तोड़फोड़कर बाहर फेंक दिया था। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि आरोपी पक्ष ने लाखों का सामान बरबाद कर दिया है, जब इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने सरिया लेकर पीछे भागते हुए मारने की कोशिश की। उन्होंने भागकर किसी तरह जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया था। बताया गया है कि जिस समय पुलिस ने सामान को अंदर रखवाने की कोशिश की। उस समय भी आरोपी पक्ष की ओर से मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गौतम, शोभित गौतम, बिट्टू शर्मा व नरेंद्र शर्मा तथा पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ चोरी, तोड़फोड़, मारपीट व बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली साधना त्यागी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed