{"_id":"5a6cc9144f1c1bb3208b5aab","slug":"61517078804-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी डंडों व सरिये से पीटकर युवक को किया घायल, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी डंडों व सरिये से पीटकर युवक को किया घायल, गंभीर
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लक्सर। खेत में जुताई करने गए एक युवक को गांव के ही चार लोगों ने लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भोगपुर निवासी राजवीर ने लक्सर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा शुभम 19 जनवरी को अपने खेत की जुताई करने गया हुआ था। इसी बीच गांव के चार लोगों ने उसे जुताई करने से रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि शुभम के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से इस पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी शुभम को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना से परिजनों को अवगत कराया। आननफानन में परिजनों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने रजनीश, अर्जुन व अरविंद और जोगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।